ख़ैरागढ़. उपजेल में शनिवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया। एसीजेएम,जेएमएफसी, जेएमएससी एवं कार्यपालक संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों को पेश किया गया। जिसमें से 06 मुकदमे का मौके पर ही निपटान किया गया। जिसमें एसीजेएम कोर्ट 01,कार्यपालक मजिस्ट्रेट-05 कुल 06 प्रकरण इस जेल जेल लोक अदालत में सफलतापूर्वक निपटे। उक्त जेल लोक अदालत में पैरालीगल वालंटियर गोलू दास, प्रसन्न श्रीवास्तव, प्रति धारक अधिवक्ता प्रकाश सिंह ठाकुर , ज्ञानदास बंजारे ,जेल अधीक्षक पी. रेणु ध्रुव उप जेल खैरागढ़, एवं सिपाही यशवंत कुमार नायक, प्रेम सागर साहू व सुभाष भोई उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर
नें एक बड़ी ही शानदार पहल शुरु की है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में अब हप्ते में जेल लोक अदालत लगाई जाएगी। जिसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाले उप जेल खैरागढ़ में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां जिसका मुख्य उद्देश्य जल्दी से जेल में रहे कैदियों के साथ न्योचित उपाय किए जाएं। इस पहल की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायमूर्ती गौतम भादुड़ी रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच कर जेल लोक अदालत का शुभारंभ किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब राज्य स्तरीय कोई ऐसी पहल की जा रही हो
जेल लोक अदालत प्रदेश में राज्यस्तरीय लोक अदालत में निरुद्ध बंदियों की रिहाई के सम्बंध में विचार किए जाएंगे। साथ ही साथ वीडियों कॉंफ्रेसिंग के जरिए हाई कोर्ट न्यामूर्ती गौतम भादुड़ी प्रदेश की जेलों से अवगत होने वाले हैं। आपको बता इसके लिए पहले भी विचार विमर्श किए गए। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। लेकिन अब यह पहल उन सभी कैदियों के लिए वरदान साबित होने वाली है। जिन्होने सुधार ग्रह में रह कर अच्छे आचरण और जीवन जीने के पाठ को सीख लिया है।
ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ बना पहला राज्य
जेल लोक अदालत के माध्यम से कैदियों के लिए उचित निर्णय और उनके बारे में सही जानकारी को लेकर यह पहल करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। जानकारों की मानें तो महीने के हर दूसरे शनिवार को लोक अदालत का काम किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर में कैदियों से जुड़े मसले सुने जाएंगे।
